महाविद्यालय का पूरा नाम - शहीद पद्मधर सिंह शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सतना (म. प्र.) (पी. जी. कॉलेज सतना)
पता - निराला भवन (गहरा नाला), बाणसागर कालोनी , ट्रांसपोर्ट नगर ,सतना (म. प्र.)
Website - [https://pgcsatna.com/]
 |
महाविद्यालय परिसर (पुराना) |
 |
समारोह |
शासकीय स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय, सतना (म.प्र.) विंध्य क्षेत्र में उच्च शिक्षा का एक प्रमुख और प्रतिष्ठित संस्थान है। यह महाविद्यालय अपने छात्रों को अकादमिक उत्कृष्टता, मानव मूल्यों, और संस्कारों के साथ एक सशक्त व्यक्तित्व निर्माण की दिशा में कार्यरत है। इसके साथ ही, यह संस्थान उच्चस्तरीय अनुसंधान को भी बढ़ावा देता है। इसे राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद (नैक) द्वारा B श्रेणी से सम्मानित किया गया है, जो इसकी शैक्षिक गुणवत्ता को प्रमाणित करता है। महाविद्यालय की यात्रा 1958 में शुरू हुई थी, और यह समय के साथ लगातार प्रगति करता रहा है। यह संस्थान सतना जिले का सबसे पुराना उच्च शिक्षा का केन्द्र है, जो छात्रों को शिक्षा की दिशा में मार्गदर्शन और अवसर प्रदान करता है। महाविद्यालय ने 1966 में स्नातकोत्तर स्तर तक शिक्षा देना शुरू किया। पहले यह सागर विश्वविद्यालय से संबद्ध था, लेकिन 1969 में जब अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय, रीवा की स्थापना हुई, तब से यह महाविद्यालय उसी विश्वविद्यालय से संबद्ध हो गया।
इस महाविद्यालय का लक्ष्य छात्रों को न केवल उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करना है, बल्कि उन्हें जीवन के विभिन्न पहलुओं में सक्षम और समाज के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए भी तैयार करना है।
 |
पुस्तकालय द्वार से लिया गया चित्र |
महाविद्यालय परिसर - महाविद्यालय
Department Name (विभाग का नाम):-
- Biotechnology - जैव प्रौद्योगिकी
- Botany - वनस्पति शास्त्र
- Chemistry - रसायन शास्त्र
- Commerce & Management - वाणिज्य और प्रबंधन
- Economics - अर्थशास्त्र
- English - अंग्रेजी
- Geography - भूगोल
- Geology - भूविज्ञान
- Hindi - हिंदी
- History - इतिहास
- Mathematics - गणित
- MSW (Master of Social Work) - समाज कार्य
- Physics - भौतिकी
- Political Science - राजनीति शास्त्र
- Sanskrit - संस्कृत
- Agriculture- कृषि
- Sociology - समाजशास्त्र
- Zoology - प्राणी शास्त्र
- Computer Science - कंप्यूटर विज्ञान
- Biotechnology - जैव प्रौद्योगिकी
- Education - शिक्षा शास्त्र (2026 से)
- Management And other Professional courses - प्रबंधन (2026 से)
Courses (पाठ्यक्रम):-
Sr. No. |
Course Name (fee per Year) |
1 |
B. A.: Arts |
2 |
B. B. A.: BBA |
3 |
B. Com: Commerce |
4 |
B. Com: Commerce with Computer Application |
5 |
B. Sc.: Biotechnology - Botany - Chemistry |
6 |
B. Sc.: Botany - Chemistry - Geology |
7 |
B. Sc.: Botany - Chemistry - Zoology |
8 |
B. Sc.: Chemistry - Mathematics - Physics |
9 |
B. Sc.: Computer Science - Mathematics - Physics |
10 |
B. Sc.: Mathematics - Geology - Physics |
11 |
B.Com. (Honours): Accounts |
12 |
M. A.: Economics |
13 |
M. A.: English |
14 |
M. A.: Geography |
15 |
M. A.: Hindi |
16 |
M. A.: History |
17 |
M. A.: Political Science |
18 |
M. A.: Sociology |
19 |
M. Com.: Commerce |
20 |
M. S. W.: Social Work |
21 |
M. Sc.: Biotechnology |
22 |
M. Sc.: Botany |
23 |
M. Sc.: Chemistry |
24 |
M. Sc.: Geology |
25 |
M. Sc.: Mathematics |
26 |
M. Sc.: Physics |
27 |
M. Sc.: Zoology |
28 |
M. Sc.: Computer science
|
विद्यार्थी वाहन सेवा (महाविद्यालयीन वाहन) "College Bus Service" [ केवल छात्राओं के लिए ]:-
बस स्टॉप 🚏-
- महाविद्यालय परिसर
- सेमरिया चौराहा
- सिविल लाइन
- जवाहर नगर खूंथी
- पतेरी
- सोहावल मोड़
- शेरगंज
- पन्ना नाका
- सर्किट हाउस
- धवारी चौराहा
- राजेंद्र नगर
- जीवन ज्योति अस्पताल
"शहर के प्रत्येक हिस्से से महाविद्यालय पहुंचने के लिए अच्छी सड़कों के साथ वाहन उपलब्ध है आप सरलता से महाविद्यालय के लिए यात्रा कर सकते हैं ।"
 |
महाविद्यालयीन वाहन |
Library ( ग्रन्थालय/ पुस्तकालय ):-
महाविद्यालय में पूर्व दिशा पर एक विशाल पुस्तकालय अवस्थित है जो महाविद्यालय के 10000+ अधिक छात्रों की सुविधा को सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त संख्या में हजारों पुस्तकें उपलब्ध हैं। इसके अतिरिक्त सभी विभागों में भी एक छोटा पुस्तकालय अवस्थित है, जिनमें विभाग संबंधी विषयों की पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध हैं । जिन्हें प्रभारी प्राध्यापक की अनुमति से सीमित समय के लिए प्राप्त किया जा सकता है।
 |
पुस्तकालय के अंदर का दृश्य |
 |
पुस्तक पेटी
|
समीपस्थ मार्ग:- पीजी कालेज सतना शहर के केंद्र में व मुख्य मार्ग के समीप स्थित है अतः आप समीपस्थ रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, और रीवा-मैहर से आने वाली बसों से आसानी से पहुंच सकते हैं।